VIDEO: यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
पुलिस कांस्टेबल और आरओएआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. साथ ही प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार जुबानी हमला किया.
UP Police Constable Bharti 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल और आरओएआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थी परीक्षा को दुबारा कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं. ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी ‘नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं’.
लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं।
और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं।
ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी ‘नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं’। pic.twitter.com/rjnrdu2ViQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2024
प्रियंका गांधी ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में एक ट्वीट किया है. प्रियंका गांधी ने पूछा कैसे होता है ये पेपर लीक? इसके साथ ही सीबीआई जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक होने पर अभ्यर्थी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए हैं. लखनऊ में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर दोबारा परीक्षा मांग कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.
लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक पुलिस भर्ती पेपर लीक को लेकर युवा सड़कों पर हैं।
और वहां से मात्र 100 किमी दूर वाराणसी में प्रधानमंत्री युवाओं के नाम पर युवाओं को ही बरगला रहे हैं।
ठेठ बनारसी अंदाज में कहें तो मोदी जी ‘नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं’। pic.twitter.com/rjnrdu2ViQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

