देश

VIDEO: चाची का भतीजे पर आया दिल तो गांव में मंदिर में पति के सामने रचा ली शादी, बिहार के जमुई जिले की घटना

बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सिकरिया गांव में एक चाची का अपने भतीजे पर दिल आ गया तो उसने गांव के मंदिर में पति की मौजूदगी में प्रेमी से शादी रचा ली.

VIDEO: चाची का भतीजे पर आया दिल तो गांव में मंदिर में पति के सामने रचा ली शादी, बिहार के जमुई जिले की घटना
चाची ने भतीजे से रचाई शादी (Photo Credits: X)

Viral Video: बिहार (Bihar) के जमुई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां सिकरिया गांव में एक चाची (Aunty) का अपने भतीजे (Nephew) पर दिल आ गया तो उसने गांव के मंदिर में पति की मौजूदगी में प्रेमी से शादी रचा ली. रिपोर्ट्स की मानें तो महिला और उसका भतीजा एक-दूसरे से प्यार करते हैं, इसलिए उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी रचाने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों बीते रविवार की रात को घर से फरार हो गए थे, घर से गायब होने पर महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी. बता दें कि शुक्रवार को ही चाची ने अपने प्रेमी भांजे के साथ गांव के ही शिव मंदिर में अपने पति की मौजूद में शादी रचा ली. दोनों का कहना है कि वो एक-दूसरे से शादी करके खुश हैं. यह भी पढ़ें: Farrukhabad: यूपी में पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई, खुद भी विवाह समारोह में हुआ शामिल (देखें वीडियो)

पति की मौजूदगी में चाची ने रचाई भतीजे से शादी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).