देश

Video- Sky Bus In India Soon: भारत में जल्द शुरू होगी हवा में चलने वाली स्काई बस, जानें किन शहरों का लग सकता है नंबर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्राग से भारत की यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में यू-स्काई टेक्नोलॉजी के स्काई बस की सवारी की. रिपोर्ट्स की मानें तो देश के बेंगलुरु, पुणे, नागपुर और दिल्ली जैसे शहरों में स्काई बस सेवा को जल्द ही शुरु किया जा सकता है.

Video- Sky Bus In India Soon: भारत में जल्द शुरू होगी हवा में चलने वाली स्काई बस, जानें किन शहरों का लग सकता है नंबर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credits: X)

Video- Sky Bus In India Soon: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने प्राग से भारत की यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में यू-स्काई टेक्नोलॉजी के स्काई बस (Sky Bus) की सवारी की. उन्होंने यू-स्काई टेक्नोलॉजी के पायलट सर्टिफिकेशन एंड एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा किया, जिसमें उन्होंने हवा में उड़ने वाली बस यानी स्काई बस के डेमो का एक्सपीरियस किया. इसके साथ ही उन्होंने स्काई बस की सवारी की. स्काई बस एक स्थायी और भीड़भाड़ से मुक्त शहरी गतिशीलता समधान प्रदान करती है. ऐसे में कहा जा रहा है अब भारत में भी जल्द ही स्काई बस सेवा की शुरुआत हो सकती है. नितिन गड़करी की मानें तो देश के बेंगलुरु, पुणे, नागपुर और दिल्ली जैसे शहरों में इस सेवा को शुरु किया जा सकता है, इन शहरों में इस तकनीक के कारगर होने की उम्मीद है और जल्द ही इसे भारत में लाने की कोशिश की जा रही है. यह भी पढ़ें: Car Airbags: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अब कार में 6 एयरबैग अनिवार्य नहीं

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).