Video: महिला ने पहले बाइक से निकाला पेट्रोल, फिर कर दिया आग के हवाले- CCTV में हुई कैद घटना
दिल्ली के शाहदरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बाइक में आग लगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पिंकी के रूप में पहचानी जाने वाली महिला बाइक से पेट्रोल निकालते और आग लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
दिल्ली के शाहदरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बाइक में आग लगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पिंकी के रूप में पहचानी जाने वाली महिला बाइक से पेट्रोल निकालते और आग लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना मंगलवार रात की है जब जैतपुर में एक बस स्टैंड के पास खड़ी बाइक से महिला को पेट्रोल निकालते देखा गया. इसके बाद उसने बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग तेजी से फैली और बाइक को चपेट में ले लिया.
महिला को बाइक में आग लगाते देख एक राहगीर ने शोर मचा दिया. पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. आग में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है.
#WATCH | A woman was found taking out petrol from a bike and setting it on fire in Jaitpur police station area of Delhi's South East District last night. She was later trying to put another bike on fire during which locals caught her and handed her over to police: Delhi Police… pic.twitter.com/EXqSZ1f8nQ
— ANI (@ANI) May 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

