देश

Under-19 Cricket World Cup: भारत की जीत पर बोले PM मोदी, शानदार प्रदर्शन, सुरक्षित और सक्षम हाथों में हैं भारतीय क्रिकेट का भविष्य

भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है.

Under-19 Cricket World Cup: भारत की जीत पर बोले PM मोदी, शानदार प्रदर्शन, सुरक्षित और सक्षम हाथों में हैं भारतीय क्रिकेट का भविष्य
पीएम मोदी और अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम (Photo : Twitter)

India Won u19 World Cup, 6 फरवरी: भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड (India vs England U19) को 4 विकेट से हराया. ये भारत का 8वां फाइनल खेलते हुए 5वीं खिताबी जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने कहा "हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है. ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम (Indian Cricket team) को बधाई. उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में हैं." वहीं BCCI ने सभी अंडर-19 भारतीय खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये देने का फैसला किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).