देश

UP Shocking Video: कानपुर में पालतू बिल्ली बनी लड़ाई की वजह, पड़ोसी ने फावड़े से महिला पर किया हमला, केस दर्ज

यूपी के कानपुर हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में पालतू बिल्ली को लेकर दो पड़ोसी महिलाओं के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया. दोनों पड़ोसियों में एक दूसरे पड़ोसी ने महिला ने फावड़े से हमला कर दिया. वहीं महिला को मार खाता देख बेटा बचाने आया. तो उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया

UP Shocking Video: कानपुर में पालतू बिल्ली बनी लड़ाई की वजह, पड़ोसी ने फावड़े से महिला पर किया हमला, केस दर्ज

UP Shocking Video: यूपी के कानपुर हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में पालतू बिल्ली को लेकर दो पड़ोसी महिलाओं के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया. दोनों पड़ोसियों में एक दूसरे पड़ोसी ने महिला ने फावड़े से हमला कर दिया. वहीं महिला को मार खाता देख बेटा बचाने आया. तो उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पड़ोसियों में विवाद होने के बाद एक महिला का पति दूसरी महिला पर फावड़े से हमला कर रहा है. वहीं मारपीट के बाद पीड़ित महिला ने मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कार्रवाई है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

जानें विवाद की वजह:

कानपुर के उस्मानपुर कालोनी में रहने वाले आसिफ़ अली की पत्नी शीबा फातिमा अपने बेटे के साथ रहते हैं. उनके पड़ोस में रमाकांत गुप्ता निवासी है. रमाकांत की पत्नी दीप्ति गुप्ता घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी. तभी पड़ोसी महिला शीबा को आवाज देकर अपने कमरे के सामने पानी झाड़ने को कहा जिस पर दोनों में कहा सुनी हो गई. जिसके बाद रामकांत ने फावड़ा लेकर आया और शीबा पर हमला करने लगा. मां को बचाने आया शीबा के बेटे पर भी रामकांत ने फावड़े से हमला किया. हमले में शीबा और और उसका बेटा दोनों लोग घायल हुए हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).