देश

Rajya Sabha Election 2022: कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

Rajya Sabha Election 2022: कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
कपिल सिब्बल व अखिलेश यादव (Photo Credit : Twitter)

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी छोड़ दी है. सिब्बल कांग्रेस हाईकमान खासकर राहुल गांधी पर सवाल उठा चुके हैं. नामांकन दाखिल करने के बाद सिब्बल ने कहा कि वे 16 मई को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं.

समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा "मैं कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. मैंने इस्तीफा दे दिया है, इसलिए मेरे लिए कांग्रेस के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है. 30-31 साल के रिश्ते को छोड़ना आसान नहीं है.

अखिलेश यादव ने कहा "आज कपिल सिब्बल ने नामांकन दाखिल किया. वह सपा के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं. दो और लोग सदन में जा सकते हैं. कपिल सिब्बल वरिष्ठ वकील हैं. उन्होंने संसद में अपनी राय बखूबी पेश की है. हमें उम्मीद है कि वह सपा और खुद दोनों की राय पेश करेंगे."

कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज अखिलेश ने एक तीर से दो निशाना साधने की कवायद की है. इससे एक तो दिल्ली में उन्हें कपिल सिब्बल के तौर पर एक मजबूत चेहरा मिल जाएगा और दूसरा आजम खान को भी साध सकेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).