Varanasi International Cricket Stadium: सचिन तेंदुलकर पहुंचे वाराणसी, पीएम मोदी आज काशी में रखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला- Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे. वहीं आधारशिला के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंचे हैं
Varanasi International Cricket Stadium: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे. वहीं आधारशिला के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंचे है. वाराणसी पहुंचने पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. बता दें कि वाराणसी के राजातालाब गंजारी में 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे. इस दौरान 1983 क्रिकेट विश्वकप के विजेता खिलाड़ियों और अन्य नामचीन क्रिकेट के खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. लगभग 30 हज़ार क्षमता वाले स्टेडियम की वास्तुशैली काशी और सनातन धर्म के अनुकूल होगी जिसमे भगवान शिव की महिमा दिखेगी.
Video:
#WATCH | Uttar Pradesh | Former Indian cricketer Sachin Tendulkar arrives in Varanasi where PM Modi will lay the foundation stone of an international cricket stadium today. pic.twitter.com/XlIKllfeQ0
— ANI (@ANI) September 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

