देश

Umesh Pal Murder: प्रयागराज में बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को हमलवारों ने कैसे मारी गोली, Video आया सामने

यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार की शाम बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनके ऊपर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उमेश पाल पर पर हमलवार एक के बाद फायरिंग कर रहे हैं.

Umesh Pal Murder: प्रयागराज में बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को हमलवारों ने कैसे मारी गोली, Video आया सामने

Umesh Pal Murder: यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार की शाम बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलवारों ने धूमनगंज थानाक्षेत्र में उमेश पाल के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बम और गोली से उन पर हमला किया. उमेश पाल पर हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हमलावरों ने पहले उमेश का पीछा किया. जैसे ही वे अपनी कार से उतरकर घर की तरह जाते कि हमलावरों ने उमेश ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें उनकी जान चली गई. फायरिंग में उमेश पाल ना बचे हमलवारों ने उनके घर के बाहर भी घात लगाकर बैठे थे. वे भी फायरिंग करने लगे.

बता दें कि राजू पाल बीएसपी के विधायक थे और 2005 में उनकी हत्या कर दी गयी थी. उमेश पाल उस हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. राजू पाल की हत्या में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद है जो गुजरात की एक जेल में बंद है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).