देश

UP Shocker: सिद्धार्थनगर में मासूमों के साथ हैवानियत, चोरी के शक में दो बच्चों को जबरन पिलाया पेशाब, पेट्रोल का इंजेक्शन भी लगाया, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां चोरी के शक में दो बच्चों की पिटाई करने के बाद उन्हें पेशाब पीला दिया.

UP Shocker: सिद्धार्थनगर में मासूमों के साथ हैवानियत, चोरी के शक में दो बच्चों को जबरन पिलाया पेशाब, पेट्रोल का इंजेक्शन भी लगाया, वीडियो वायरल
UP Police (Photo: PTI)

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है.  जिसे देखने के बाद हर कोई हैवानों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. दरअसल चोरी के शक में दबंगों ने दो लड़को को पकड़ा. पहले उनकी जमकर पिटाई की. पिटाई के बाद दोनों बच्चों को जबरदस्ती शराब पिलाया. दबंगों का इससे भी जब दिल नहीं भरा तो उन्होंने दोनों बच्चों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया. पीड़ित लड़को में एक की उम्र 15 साल और दूसरे बच्चे की उम्र 10 साल है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना पथरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत दो बच्चों के साथ हुई अनैतिक घटना से सम्बन्धित अभियोग में 06 अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया है. मामले में जांच जारी है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).