UP Shocker: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैवानों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. दरअसल चोरी के शक में दबंगों ने दो लड़को को पकड़ा. पहले उनकी जमकर पिटाई की. पिटाई के बाद दोनों बच्चों को जबरदस्ती शराब पिलाया. दबंगों का इससे भी जब दिल नहीं भरा तो उन्होंने दोनों बच्चों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया. पीड़ित लड़को में एक की उम्र 15 साल और दूसरे बच्चे की उम्र 10 साल है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना पथरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत दो बच्चों के साथ हुई अनैतिक घटना से सम्बन्धित अभियोग में 06 अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया है. मामले में जांच जारी है.
Video:
#BreakingNews | हैवानियत की सारी हदें पार, चोरी के शक में दो बच्चों को जबरन पिलाया पेशाब, पेट्रोल का लगाया इंजेक्शन
Watch: https://t.co/px9aYLcWv0 #UPCrime #Siddharthnagar #Bharat24Digital @siddharthnagpol | @dmsid1 | @Uppolice | @CMOfficeUP | @palakprakash20 pic.twitter.com/KwCPJc9Gi4
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) August 6, 2023













QuickLY