UP: कानपुर में दिहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीने, वारदात CCTV में कैद (Watch Video)

यूपी के कानपुर से लूट की एक घटना सामने आई है. दो बाइक सवारों ने दिन दहाड़े सड़क पर जा रही एक शिक्षक की पत्नी की गले से चेन छिनकर फरार हो गए. घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

यूपी के कानपुर से लूट की एक घटना सामने आई है. दो बाइक सवारों ने दिन दहाड़े सड़क पर जा रही एक शिक्षक की पत्नी की गले से चेन छिनकर फरार हो गए. घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में भी देखा जा रहा है कि एक बाइक पर दो लोग सवार है और महिला के पास पहुंचने पर बदमाशों ने गले से चेन छिनकर रफू- चक्कर हो गए.वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भागते समय अलियापुर टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश सीसीटीवी की मदद से शुरू कर दी है. यह घटना सजेती थाना क्षेत्र के बांदा के रहने वाले विजय बहादुर सिंह चौहान की पत्नी सरोज के साथ घटी है.

Video:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\