Killing and Eating Liver Of Girl: 7 साल की बच्ची की हत्या कर कलेजा निकालकर खाया, एक महिला समेत 4 को उम्रकैद
यूपी के कानपुर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में 7 साल की बच्ची की हत्या के बाद कलेजा निकालकर खाने के मामले में कोर्ट ने एक दंपति समेत चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है.
Killing and Eating Liver Of Girl: यूपी के कानपुर में तंत्र-मंत्र के चक्कर में 7 साल की बच्ची की हत्या के बाद कलेजा निकालकर खाने के मामले में कोर्ट ने एक दंपति समेत चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. मामला तीन साल पहले 2020 का है. दिवाली की रात घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव से 7 साल की बच्ची लापता हो गई थी. अगले दिन मासूम का शव वीभत्स अवस्था में बरामद हुआ. पाया गया की बच्ची का कलेजा निकालकर खाया था. 3 साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए एक दंपति समेत चार को उम्रकैद की सजा सुनाया है.
बच्चे की चाहत में हत्या:
सरकारी अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम औलाद की चाहत में दिया गया था. दंपति को तांत्रिक ने बताया था कि बच्ची का कलेजा निकालकर खाने से संतान का सुख प्राप्त होगा. तांत्रिक के सुझाव पर पति पत्नी ने गांव की एक मासूम बच्ची को दो अन्य लोगों की मदद से अगवा करने के बाद उसका कलेजा निकालकर खाया गया.
Tweet:
Kanpur Shocker: Four Get Life Imprisonment in Ghatampur for Killing 7-Year-Old Girl and Eating Her Liver at Behest of Occultist #Kanpur #CrimeNews #UttarPradesh https://t.co/OX73WviCaH
— LatestLY (@latestly) December 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

