VIDEO: ताश के पत्तों की तरह ढह गया दो मंजिला मकान, बगल में घर बनने के लिए हुई थी खुदाई
यूपी के हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में बिना नक्शा पास कराए मकान के बेसमेंट के लिए चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर ढह गया.
House Collapsed in Hardoi: यूपी के हरदोई के शहर कोतवाली इलाके में बिना नक्शा पास कराए मकान के बेसमेंट के लिए चल रही खुदाई के दौरान दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर ढह गया. घटना में परिवार बाल-बाल बच गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही है. मकान के गिरने का वीडियो भी सामने आया है.
देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गया दो मंज़िला मकान, बगल में घर बनने के लिए हुई थी खुदाई. pic.twitter.com/XkFwqm8LZy
— UnSeen India (@USIndia_) February 10, 2023
भूखंड पर बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था जिससे पड़ोसी के मकान की नींव हिल गई और मकान में कंपन हुआ. मकान धीरे-धीरे तिरछा होने लगा. यह देखकर मकान में रह रहा परिवार वहां से निकलकर भागा. कुछ समय बाद ही मकान भरभराकर गिर गया.
हरदोई में एक मकान के बेसमेंट में खुदाई के दौरान पड़ोसी का घर भरभरा कर गिर गया pic.twitter.com/1diVE6PW7q
— rishabh mani (@rishabhmanitrip) February 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

