देश

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: आज एपीजे अब्दुल कलाम जी की नौवीं पुण्यतिथि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति को गृह मंत्री अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 2015 में आज ही के दिन 83 वर्ष की आयु में भारतीय प्रबंधन संस्थान-शिलांग में भाषण देते समय अंतिम सांस ली थी. पूर्व राष्ट्रपति को 'भारत के मिसाइल मैन' और 'जनता के राष्ट्रपति' के रूप में जाना जाता है.

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: आज एपीजे अब्दुल कलाम जी की नौवीं पुण्यतिथि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति को गृह मंत्री अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
APJ Abdul Kalam (Photo: @ddsportschannel)

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम 2015 में आज ही के दिन 83 वर्ष की आयु में भारतीय प्रबंधन संस्थान-शिलांग में भाषण देते समय अंतिम सांस ली थी. पूर्व राष्ट्रपति को 'भारत के मिसाइल मैन' और 'जनता के राष्ट्रपति' के रूप में जाना जाता है.

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है. वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे. अब्दुल कलम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम तीर्थस्थल के एक तमिल मुस्लिम परिवार में पंबन द्वीप पर हुआ था, जो उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी में था और अब तमिलनाडु राज्य में है. इस साल उनकी नौवीं पुण्यतिथि है. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष और सैन्य अनुसंधान की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे इतिहास के सबसे बेहतरीन शिक्षकों में से एक हैं. इस बीच उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विनम्र श्रद्धांजलि दी है. इसके अलावा कई नेताओं ने भो शोक जताया.

पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि.

महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के स्मृति दिवस पर उन्हें सादर अभिवादन.

भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, लेखक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन.

भारत के मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन.

मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन.

पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन..!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).