Rajkot Fire Tragedy: 'राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को व्यथित किया है', TRP गेमिंग जोन की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख (View Tweet)

Rajkot Fire Tragedy: गुजरात के राजकोट में हुई TRP गेमिंग जोन की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए मेरी प्रार्थना है. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने टेलीफोन पर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया है.

राजकोट में हुई TRP गेमिंग जोन की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

'राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को व्यथित किया है'

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now