देश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें अवगत कराया. उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Russia-Ukraine War: रूस के हमले के चलते यूक्रेन में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ ही भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. जिन्हें भारत सरकार यूक्रेन से सटे देश की मदद से बाहर निकाल रही है. रूस की तरफ से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने आज पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की. बातचीत के बाद पीएम मोदी ने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की. राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें (यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया. उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).