देश

Telangana Road Accident: तेलंगाना में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत- VIDEO

तेलंगाना में एक सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक युवक को उड़ा दिया. जिसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम सुधाकर है. सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाजे के दौरान सुधाकर की मौत हो गई.

Telangana Road Accident: तेलंगाना में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत- VIDEO
Road Accident (Photo Credit: ANI)

Telangana Road Accident: तेलंगाना में एक सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक युवक को उड़ा दिया. जिसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का नाम सुधाकर है. सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाजे के दौरान सुधाकर की मौत हो गई. सुधाकर निर्मल जिले के दिलावरपुर मंडल के अरली (के) गांव का रहने वाला था. वह निर्मल जिले में सब स्टेशन पर काम करता था. वह मंगलवार को काम के लिए घर से निकला था. इसी समय सड़क पार करते समय एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी. जिसमें सुधाकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधाकर सड़क पार कर रहा है. इस बीच बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और वह जख्मी होकर सड़क पर गिर गया.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).