गौतम अडानी को US ने भी दिया झटका, S&P Dow Jones ने Adani Enterprises को इंडेक्स से हटाया
अडानी इंटरप्राइजेज को स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों का विश्लेषण करने करने के बाद इंडेक्स से हटाया जाएगा. अडानी इंटरप्राइजेज पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
अमेरिका शेयर बाजार (US stock market) ने गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी को झटका दिया है. एसएंडपी डाउ जॉन्स इंडिक्स (S&P Dow Jones Indices) के एक नोट के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेस को 7 फरवरी, 2023 को बाजार ओपन होने से पहले डाउ जॉन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (Dow Jones Sustainability Index) से हटा दिया जाएगा.
अडानी इंटरप्राइजेज को स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों का विश्लेषण करने करने के बाद इंडेक्स से हटाया जाएगा. अडानी इंटरप्राइजेज पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की गई. जिसे देखते हुए 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ वापस ले लिया गया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

