देश

Sidhu Moose Wala Last Rites Live Streaming: सिद्धू मूसेवाला का आज मूसा गांव में होगा दाह संस्कार, यहां देखें उनकी अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण

Sidhu Moose Wala Last Rites Live Streaming: पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. 29 वर्षीय गायक का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा. मूसेवाला के सैकड़ों प्रशंसक श्रद्धांजलि देने के लिए उनके महलनुमा बंगले के बाहर जमा हो गए.

Sidhu Moose Wala Last Rites Live Streaming: सिद्धू मूसेवाला का आज मूसा गांव में होगा दाह संस्कार, यहां देखें उनकी अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण
गायक सिद्धू मूसेवाला (Photo Credits: Instagram)

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. 29 वर्षीय गायक का आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा. पार्थिव शरीर आज सुबह ही अस्पताल से उनके घर पहुंचाया गया. मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है.

पिता की सहमति लेने में काफी देर होने के बाद मानसा के सिविल अस्पताल में पटियाला और फरीदकोट मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने मूसेवाला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).