Ram Rath: एमपी के दमोह से चोटी से राम रथ खींचकर अयोध्या ले जा रहे संत बद्री पहुंचे रायबरेली, देखें भक्ति का अनूठा नजारा- VIDEO
मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले संत बद्री भगवान राम के भक्ति के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए अपनी जटा से श्री राम का रथ खींचकर दमोह से अयोध्या के लिए निकले थे. भगवान राम का रथ खींचते हुए वे शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे. रायबरेली पहुंचने पर राम के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी
Ram Rath: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को अब दो दिन बाकी हैं. मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग राम नगरी अयोध्या पहुंचने लगे हैं. राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए लोग निकल पड़े हैं. कुछ इसी तरह से भगवान राम के श्रद्धा में लीन होकर मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले संत बद्री भगवान राम के भक्ति के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए अपनी जटा से श्री राम का रथ खींचकर दमोह से अयोध्या के लिए निकले थे. भगवान राम का रथ खींचते हुए वे शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे. रायबरेली पहुंचने पर राम के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी. बताना चाहेंगे कि संत बद्री हर दिन सिर्फ दाल रोटी खाकर वो रथ को खींच रहे हैं. 566 किलोमीटर की कुल यात्रा कर रहे हैं. उम्मीद है कि वो 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे
Video:
रायबरेली: भगवान राम के रथ को अपनी चोटी से खींचकर अयोध्या ले जा रहे संत बद्री रायबरेली पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दमोह से अयोध्या तक 566 KM की यात्रा कर रहे हैं।#SantBadri #UttarPradesh #AyodhyaRamTemple #ViralVideo pic.twitter.com/VAIcUGZ37E
— UP Tak (@UPTakOfficial) January 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

