Rajasthan: वायु सेना के लड़ाकू विमान ने पोखरण में तकनीकी खराबी के कारण छोड़ा एयर स्टोर, आई धमाके की आवाज़
पोखरण 21 अगस्त: राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में आज भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने "गलती से" "एयर स्टोर" छोड़ दिया. वायुसेना ने कहा कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज तकनीकी खराबी के कारण पोखरण फायरिंग रेंज क्षेत्र के पास भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक लड़ाकू विमान से एयर स्टोर अनजाने में निकल गया."
इंडियन एयर फ़ोर्स ने किया पोस्ट:
An inadvertent release of an air store from an Indian Air Force (IAF) fighter aircraft took place near Pokhran firing range area, due to technical malfunction, today. An enquiry by the IAF has been ordered to investigate into the incident. No damage to life or property has been…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) August 21, 2024
जमीन में जा घुसा एयर स्टोर:
राजस्थान : जैसलमेर में पोखरण फायरिंग रेंज में आज वायुसेना के एयरक्राफ्ट से कोई वस्तु गिरी और धमाका होने से कई फीट गहरा गड्ढा हो गया।
IAF ने कहा– "लड़ाकू विमान से एयर स्टोर अनजाने में बाहर निकल आया। इसकी जांच का आदेश दिया है" pic.twitter.com/9bscN8sj3D
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

