देश

R Bharat MCD Election Results Live Streaming: बीजेपी-AAP-कांग्रेस में टक्कर, यहां देखें दिल्ली की जनता ने किसे बनाया नगर निगम का किंग

दिल्ली नगर निगम (MCD) पर किसका राज होगा यह आज पता चल ही जाएगा. 4 दिसंबर को हुए मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे हैं, जिसमें MCD चुनाव में आम आदमी का वर्चस्व साफ दिख रहा है.

R Bharat MCD Election Results Live Streaming: बीजेपी-AAP-कांग्रेस में टक्कर, यहां देखें दिल्ली की जनता ने किसे बनाया नगर निगम का किंग
Delhi MCD Election Result (Photo Credit : Twitter)

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) पर किसका राज होगा यह आज पता चल ही जाएगा. 4 दिसंबर को हुए मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे हैं, जिसमें MCD चुनाव में आम आदमी का वर्चस्व साफ दिख रहा है. एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 150 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह से आम आदमी पार्टी को कुल 46 फीसद मत मिलने का अनुमान जताया गया है.

एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की झोली में सिर्फ 80-90 सीटें आने का अनुमान है और इस तरह से एमसीडी से भाजपा की विदाई तय मानी जा रही है. कांग्रेस का हाल दिल्ली नगर निगम में भी अच्छा नहीं है और इस बार कांग्रेस महज 8-14 सीटों तक सिमट सकती है. दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आप RBharat पर लाइव देख सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 07:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).