Rath Yatra 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जगन्नाथ रथ यात्रा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा "भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं."
Jagannath Rath Yatra 2022: पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार आज 01 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होगी. रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकाला जाता है. इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा "भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो."
रथ यात्रा तिथि और समय
जगन्नाथ रथ यात्रा: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022
द्वितीया तिथि शुरू: 30 जून, 2022 सुबह 10:49 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: जुलाई 01, 2022 01:09
आपको बता दें कि रथ यात्रा का समापन 12 जुलाई को होगा. भगवान का रथ खींचकर पुण्य कमाने की लालसा में लाखों भक्त पुरीधाम पहुंच चुके हैं. प्रदेश सरकार ने पूरी यात्रा शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

