Eid-ul-Adha 2022: राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई, कहा- ये त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है
आज देश भर में बकरीद मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल अधा की शुभकामनाएं दी.
आज देश भर में बकरीद (Eid-ul-Adha) का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा "ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद. ईद-उज़-ज़ुहा का त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है. आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लें.
ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2022
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने बधाई देते हुए कहा " ईद मुबारक! ईद-उल-अधा की बधाई, यह त्यौहार हमें मानव जाति की भलाई के लिए सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है."
Eid Mubarak! Greetings on Eid-ul-Adha. May this festival inspire us to work towards furthering the spirit of collective well-being and prosperity for the good of humankind.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

