देश

Russia-Ukraine Conflict: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर 35 मिनट की बात, छात्रों को निकालने के लिए जेलेंस्की से मांगा समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की.

Russia-Ukraine Conflict: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर 35 मिनट की बात, छात्रों को निकालने के लिए जेलेंस्की से मांगा समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी व यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine Conflict: प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा.

पीएम मोदी दोपहर 1:30 बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे. भारत की चिंता यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की है. इस बीच राष्ट्रपति पुतिन ने कीव, सुमी, खारकीव और मारियूपोल में युद्ध विराम का ऐलान कर दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).