देश

Poonch Terror Attack: शहीद लांस नायक देवाशीष बसवाल के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देंगे CM पटनायक, पुंछ आतंकी हमले में गवाईं जान

शहीद जवानों में लांस नायक देबाशीष बिस्वाल ओडिशा के रहने वाले थे. 2021 में ही उनकी शादी हुई थी. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा सात महीने की बेटी छोड़ गए हैं.

Poonch Terror Attack:  शहीद लांस नायक देवाशीष बसवाल के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देंगे CM पटनायक, पुंछ आतंकी हमले में गवाईं जान
(Photo Credit : Twitter)

ओडिशा: जम्मू कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को आतंकियों ने सेना के ट्रक पर हमला किया. इस कायराना हमले में देश के 5 बहादुर जवान शहीद हो गए. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कल पुंछ आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लांस नायक देवाशीष बसवाल के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने लांस नायक देवाशीष बसवाल के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है.

शहीद जवानों में लांस नायक देबाशीष बिस्वाल ओडिशा के रहने वाले थे. वे  पुरी जिले के अलगुम गांव के रहने वाले थे और 2021 में ही उनकी शादी हुई थी. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा सात महीने की बेटी छोड़ गए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).