Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की मार, कई इलाकों में AQI 400 के पार, SC के निर्देश पर कैबिनेट सचिव की बैठक आज
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बीते हफ्ते से लगातार जबरदस्त प्रदूषण की मार है. सरकार के सारे इंतजामों के बाद भी एक्यूआई बदतर हो रहा है.
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बीते हफ्ते से लगातार जबरदस्त प्रदूषण की मार है. सरकार के सारे इंतजामों के बाद भी एक्यूआई बदतर हो रहा है. प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया गया है. कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है.
खराब होती एयर क्वालिटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज (बुधवार) को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सभी राज्यों (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कैबिनेट सचिव को इस मुद्दे पर सभी हितधारकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था.
#WATCH | Delhi air quality continues to remain in the 'severe' category as per the Central Pollution Control Board.
(Visuals from Dhaula Kaun, shot at 7:29 am) pic.twitter.com/QJmygANddc
— ANI (@ANI) November 8, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण करने के बजाय ऑड ईवन जैसे अवैज्ञानिक काम कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह शुक्रवार को इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगा तब तक केंद्र और राज्य सरकार इस पर काम करें.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

