UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी एक साथ सिर्फ मतगणना तक, फिर आजम खान की होगी वापसी: अमित शाह
मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो. अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे. टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है.”
मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो. अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे. टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है.”
उन्होंने कहा “पहले सपा-बसपा ने यहां शासन किया, बहनजी की पार्टी आती थी तो वो एक जाति की बात करती थी, कांग्रेस पार्टी आती थी तो वो परिवार की बात करती थी और अखिलेश बाबू आते थे तो वो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे.
पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा “अखिलेश बाबू को लाज भी नहीं आती, कल यहां कहकर गए कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश बाबू आज मैं सार्वजनिक कार्यक्रम में आंकड़े देने आया हूं, हिम्मत हो तो आपके समय के आंकड़े लेकर कल प्रेसवार्ता करिए. आपके शासन की अपेक्षा भाजपा सरकार के पांच साल में डकैती में 70%, लूट में 69%, हत्या में 30%, अपहरण में 35% और बलात्कार में 30% से ज़्यादा की कमी हुई है.”
कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो। अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान बैठ जाएंगे। टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है: गृह मंत्री pic.twitter.com/YwejFhTZem
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

