West Bengal Polls 2021: बीजेपी नेता उषा चौधरी, फिल्म निर्देशक धीरज पंडित, अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी टीएमसी में शामिल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है. विभिन्न राजनितिक दलों से दिग्गज नेता और हस्तियां जुड़ रहे है, जबकि कई साथ छोड़ भी रहे है. इसी क्रम में फिल्म अभिनेता और निर्देशक धीरज पंडित, अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी और बीजेपी नेता उषा चौधरी ने गुरुवार को टीएमसी का दामन थाम लिया है. कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी टीएमसी में शामिल हुए.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अप्रैल महीने में शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सियासत तेज हो गई है. गुरुवार को फिल्म अभिनेता और निर्देशक धीरज पंडित (Dheeraj Pandit), अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी (Subhadra Mukherjee) और बीजेपी नेता उषा चौधरी (Usha Chowdhury) ने टीएमसी (TMC) का दामन थाम लिया है.
West Bengal: Film actor & director Dheeraj Pandit (fourth from left), actor Subhadra Mukherjee (third from left), & BJP leader Usha Chowdhury (third from right) join TMC in Kolkata. pic.twitter.com/twKYk2i4wf
— ANI (@ANI) March 4, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

