West Bengal: पुराने भाजपाई भी छोड़ने लगे बंगाल में पार्टी का साथ, अब गंगा प्रसाद शर्मा ने थामा TMC का दामन
उत्तर बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी की अलीपुरद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में सोमवार को शामिल हो गए. एक दिन पहले शर्मा ने संवाददाताओं से कहा था कि वह बीजेपी की नीतियों से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे और ऐसे हालात में उनके लिए जनता के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई बड़े नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे.
उत्तर बंगाल के बीजेपी नेता गंगा प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए. बीजेपी विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शर्मा के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा था, ‘‘उत्तर बंगाल में हमारा संगठन मजबूत है. गंगा प्रसाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. हम एक और गंगा प्रसाद तैयार कर लेंगे. लोग मायने नहीं रखते, बीजेपी मायने रखती है.’’
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)