VIDEO: रैली में हंगामा! बिना भाषण दिए लौटे राहुल-अखिलेश, बैरिकेडिंग फांदकर स्टेज के पास पहुंचे कार्यकर्ता
प्रयागराज के फूलपुर में इंडिया गठबंधन की रैली में जबरदस्त हंगामा हुआ. कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर मंच के पास तक पहुँच गए. इसके बाद राहुल और अखिलेश मंच पर मौजूद नेताओं से मिले और चले गए.
प्रयागराज के फूलपुर में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में जबरदस्त हंगामा हुआ. जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर मंच के पास तक पहुँच गए. इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंच पर मौजूद नेताओं से मिले और चले गए. यही नहीं, उन्होंने जनसभा को संबोधित भी नहीं किया.
प्रयागराज में राहुल-अखिलेश की रैली में हंगामा..कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हुए बेकाबू...बिन भाषण दिए लौटे राहुल-अखिलेश।#ElectionWithIndiaTV #Election2024 #Prayagraj #AkhileshYadav #RahulGandhi pic.twitter.com/yA5r0e9NjO
— India TV (@indiatvnews) May 19, 2024
फूलपुर यूपी में India alliance की जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी है!
राहुल गांधी जी,अखिलेश यादव जी के लिए जबरदस्त धान समर्थन उमड़ रहा है!
जहां तक नजर जा रही है लोग ही लोग!
@RahulGandhi @yadavakhilesh pic.twitter.com/NZpFYGyWAO
— सेठा बिश्नोई जोधपुर (@SatiBishnoi) May 19, 2024
इंडिया ब्लॉक की संयुक्त रैली में राहुल गांधी पहले ही मंच पर मौजूद थे, कुछ देर बाद अखिलेश यादव भी मंच पर पहुँचे. इसके बाद मैदान में मौजूद कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे. ऐसा होने पर मंच से धैर्य रखने, बैरिकेड्स न तोड़ने की अपील की गई. कहा गया कि रैली सुचारू रूप से चलने दी जाए, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और मंच के पास पहुँच गए. इस घटना के बाद रैली अधूरी ही रह गई. कार्यकर्ताओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी से यह हंगामा हुआ.
फूलपुर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी !! #Akhileshyadav #RahulGandhi #lokbaSabhaelections2024 pic.twitter.com/Pj3hgG1tdv
— Sumit Kumar (@skphotography68) May 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

