UP Election 2022: यूपी में आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने जनता से की अपील, कहा- पूरे जोश-खरोश से मतदान में भाग लें
उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. 9 जिलों की 54 सीटों पर आज 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की जनता से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करते हुए ट्वीट किया है.
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. जिसमें आज 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है. अंतिम चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल है. मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने राज्य की जनता से वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करते हुए ट्वीट किया, प्रधानमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं.
उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2022
मतदान जारी:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण और अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान शुरू हुए। #UttarPradeshElections pic.twitter.com/DcNSeO7siA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 07:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

