देश

ओवैसी पर हमला करने वालों को यूपी के इस मंत्री का मिला सपोर्ट, AIMIM चीफ ने दिया ये जवाब

यूपी के मंत्री सुनील भराला ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के दोनो आरोपियों को समर्थन देने की घोषणा की है. हापुड़ में टोल प्लाजा से गुजरते समय असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला हुआ था.

ओवैसी पर हमला करने वालों को यूपी के इस मंत्री का मिला सपोर्ट, AIMIM चीफ ने दिया ये जवाब
मंत्री सुनील भराला व असदुद्दीन ओवैसी (Photo : Credit Twitter)

लखनऊ, 18 फरवरी: यूपी के मंत्री सुनील भराला (Sunil Bharala) ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए सचिन (Sachin) और शुभम (Shubham) को समर्थन देने की घोषणा की है. सुनीला भराला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी. उनके इस बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "जिन लोगों ने मेरे ऊपर गोलियां चलाईं, बीजेपी के नेता उनसे मिल रहे हैं. सुरक्षा लेने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे Z कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए, हमें A कैटेगरी का नागरिक बनाया जाए." हापुड़ में टोल प्लाजा से गुजरते समय असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला (Attack On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) हुआ था. हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई थीं. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सचिन और शुभम को गिरफ्तार किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).