UP Election 2022: सपा के प्रचार के लिए फिर यूपी आ रहीं ममता बनर्जी, अब वाराणसी में अखिलेश के लिए मांगेगी वोट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “मैं अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने वाराणसी जा रही हूं. मैं मंदिर जाऊंगी. मैं लोगों का आशीर्वाद लेकर उत्तर प्रदेश जा रही हूं.” उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे.
कोलकाता एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल कीमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “मैं अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने वाराणसी जा रही हूं. मैं मंदिर जाऊंगी. मैं लोगों का आशीर्वाद लेकर उत्तर प्रदेश जा रही हूं.” बीते महीने भी ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए प्रचार करने आयीं थीं. हालांकि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य में चुनाव नहीं लड़ रही है.
उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर कहा "इन्हें (भारत सरकार) सभी छात्रों को 3 महीने पहले भारत लेकर आना चाहिए था तब क्यों नहीं लाया गया जब सरकार को इसकी जानकारी थी और हर चीज़ में राजनीतिक बैठक की जाती लेकिन राजनीति से बढ़कर भी इंसानियत की लड़ाई होती है."
I am going to Varanasi to campaign for Akhilesh (Yadav). I will go to the temple. I am taking the blessings of people and going to UP: West Bengal CM Mamata Banerjee at Kolkata airport #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/Wn4c1Xh41n
— ANI (@ANI) March 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

