TMC Releases Candidates list: तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, रायगंज से पूर्व विधायक कृष्ण कल्याणी को दोबारा बनाया उम्मीदवार (View Full List)
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 जुलाई को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें रायगंज से पूर्व विधायक कृष्ण कल्याणी को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है.
TMC Releases Candidates list: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 जुलाई को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें रायगंज से पूर्व विधायक कृष्ण कल्याणी को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही रानाघाट से मुकुटमणि अधिकारी, बगदाह से मधुपर्णा ठाकुर और मानिकतला से सुप्ति पांडे को टिकट दिया गया है. बता दें, भारत चुनाव आयोग (ECI) ने देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है. उपचुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून और इनकी जांच 24 जून को होगी. इसके अलावा 26 जून तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. मतदान 10 जुलाई को और 13 जुलाई को मतगणना होगी.
TMC ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची
टीएमसी ने 10 जुलाई को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/BuD0NSEGHS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

