Tokyo Olympics 2020: अदिति अशोक के झुझारू खेल के लिए पीएम Narendra Modi ने दी बधाई
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक आज मेडल के काफी करीब जाकर चूक गईं. उन्हें चौथे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत करना पड़ा. अदिति के इस सराहनीय प्रदर्शन के बाद के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए अदिति अशोक को बधाई दी है.
टोक्यो, 7 अगस्त: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) आज मेडल के काफी करीब जाकर चूक गईं. उन्हें चौथे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत करना पड़ा. अदिति के इस सराहनीय प्रदर्शन के बाद के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए अदिति अशोक को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'बेहतरीन खेलीं अदिति. टोक्यो ओलंपिक 2020 में आपने शानदार कौशल और संकल्प का प्रदर्शन किया. आप पदक से मामूली अंतर से चूक गईं, लेकिन इसमें अब तक किसी भी भारतीय ने जो हासिल किया आप उससे कहीं आगे निकल गईं और आपने एक मिसाल कायम की है. भविष्य के लिए शुभकामनाएं.'
Well played @aditigolf! You have shown tremendous skill and resolve during #Tokyo2020. A medal was narrowly missed but you’ve gone farther than any Indian and blazed a trail. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

