देश

UP चुनाव के बाद किस पार्टी से गठबंधन करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब

यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के बाद गठबंधन (Alliance) के सवाल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि "ये दरवाजा बीजेपी (BJP) के लिए एक दम बंद है और बाकी पार्टियों के लिए खुला है.

UP चुनाव के बाद किस पार्टी से गठबंधन करेगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने दिया ये जवाब
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Photo Credit : ANI)

21 दिसंबर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के बाद गठबंधन (Alliance) के सवाल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि "ये दरवाजा बीजेपी (BJP) के लिए एक दम बंद है और बाकी पार्टियों के लिए खुला है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं, क्योंकि दोनों का फायदा उसी तरह की राजनीति से हो रहा है."

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती पर प्रियंका गांधी ने कहा "मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि चुनाव भी आ गया लेकिन फिर भी वो सक्रिय नहीं हुईं, हो सकता है कि उन पर भाजपा सरकार का दबाव हो"

अमर जवान ज्योति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा "मुझे सरकार की मंशा समझ नहीं आती. इतने सालों बाद अब ये अमर जवान ज्योति को बुझाकर कहीं और ले जाकर करना क्या चाहते हैं? हमारी इतने सालों की परंपरा है कि वो ज्योति कभी नहीं बुझेगी उसका तो सम्मान करना चाहिए."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).