Mumbai: हनुमान चालीसा के नाम पर देश को बांटने वालों के खिलाफ लड़ता देखकर खुश होंगे बालासाहेब: संजय राउत
भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि हनुमान को चालीसा पढ़ने के लिए किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है. अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते.
मुंबई: अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा उनको बालासाहेब जी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हनुमान चालीसा के नाम पर आप राजनीति कर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और हम आपसे लड़ रहे हैं यह देख कर बालासाहेब जरूर खुश होंगे.
उन्होंने आगे कहा कि हनुमान के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्या बयान हैं. हनुमान दलित है उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं ऐसा योगी जी का वक्तव्य था, तो आप कब से बजरंग बली के प्रेमी बन गए? ऐसे बयान देने वाले अगर हनुमान चालीसा की बात कर रहे हैं तो अश्विनी कुमार चौबे को एक बार फिर 'योगी चालीसा' पढ़नी चाहिए. महाराष्ट्र राम और हनुमान का उपासक है. आपने उनके साथ जो बेईमानी की, उस पर बालासाहेब ठाकरे की आंखों में आंसू आ गए होंगे।.
भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि हनुमान को चालीसा पढ़ने के लिए किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है. अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते.
उनको बालासाहेब जी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हनुमान चालीसा के नाम पर आप राजनीति कर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और हम आपसे लड़ रहे हैं यह देख कर बालासाहेब जरूर खुश होंगे: अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर संजय राउत, शिवसेना, मुंबई pic.twitter.com/tN24jYvkjR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

