देश

Pune: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले अभी भी बाहर घूम रहे हैं, यह कानून व्यवस्था की विफलता है: आदित्य ठाकरे

देशभर में छापेमारी के खिलाफ पीएफआई के कार्यकर्ता पुणे में कलेक्टर ऑफिस के बाहर कल जमा हुए थे, इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए.

Pune: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले अभी भी बाहर घूम रहे हैं, यह कानून व्यवस्था की विफलता है: आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे (Photo Credits: Twitter)

पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों पर सरकार को तेजी से और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. तथ्य यह है कि किसी ने ऐसा करने की हिम्मत की और अभी तक वह मुक्त घूम रहा है, इसका मतलब है कि यह महाराष्ट्र में एक बड़ी कानून व्यवस्था की विफलता है."

देशभर में छापेमारी के खिलाफ पीएफआई के कार्यकर्ता पुणे में कलेक्टर ऑफिस के बाहर कल जमा हुए थे, इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए.  पुलिस ने कई लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. पुणे पुलिस ने बताया कि पीएफआई पर एनआईए (NIA) की छापेमारी को लेकर कल जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए पुणे शहर में रियाज सैय्यद नाम के एक व्यक्ति के साथ 60-70 पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).