Maharashtra: 'पूरी करप्ट पार्टी आपके साथ बैठी है तो सिर्फ नवाब मलिक के ऊपर हमला क्यों?', देवेंद्र फडणवीस के अजित पवार को लिखे पत्र पर बोले संजय राउत
सांसद संजय राउत ने कहा, "जब प्रफुल्ल पटेल UPA की सरकार में मंत्री थे तब इसी मुद्दे पर बीजेपी ने सोनिया गांधी पर सवाल उठाए थे. फडणवीस जी की प्रफुल्ल पटेल के बारे में क्या राय है? हसन मुश्रीफ, अजित पवार, भावना गवली... ऐसे कितने ही नाम हम ले सकते हैं. आपने जिसके साथ सरकार बनाई है वह तो पूरी करप्ट पार्टी आपके साथ बैठी है तो सिर्फ नवाब मलिक के ऊपर हमला क्यों?"
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार को पत्र लिखकर एनसीपी विधायक नवाब मलिक को राज्य की सत्तारूढ़ ‘महायुति’ या महागठबंधन में शामिल करने पर विरोध जताया था. अब इस मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, "जब प्रफुल्ल पटेल UPA की सरकार में मंत्री थे तब इसी मुद्दे पर बीजेपी ने सोनिया गांधी पर सवाल उठाए थे. फडणवीस जी की प्रफुल्ल पटेल के बारे में क्या राय है? हसन मुश्रीफ, अजित पवार, भावना गवली... ऐसे कितने ही नाम हम ले सकते हैं. आपने जिसके साथ सरकार बनाई है वह तो पूरी करप्ट पार्टी आपके साथ बैठी है तो सिर्फ नवाब मलिक के ऊपर हमला क्यों?"
देखें वीडियो-
#WATCH महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के NCP नेता अजित पवार को लिखे पत्र पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा, "... जब प्रफुल्ल पटेल UPA की सरकार में मंत्री थे तब इसी मुद्दे पर भाजपा ने सोनिया गांधी पर सवाल उठाए थे... फडणवीस जी की प्रफ्फलु पटेल के… pic.twitter.com/pypP6OQVfC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

