Malicious, Defamatory & Fake News: रजत शर्मा ने कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? इंडिया टीवी ने अपने प्रधान संपादक के खिलाफ 'झूठे' आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक द्वारा पत्रकार रजत शर्मा पर लाइव प्रसारण के दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाए जाने के बाद इंडिया टीवी की लीगल टीम ने पत्रकार रजत शर्मा की ओर से कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Malicious, Defamatory & Fake News: कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक द्वारा पत्रकार रजत शर्मा पर लाइव प्रसारण के दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाए जाने के बाद इंडिया टीवी की लीगल टीम ने पत्रकार रजत शर्मा की ओर से कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इंडिया टीवी की लीगल टीम हेड रितिका तलवार ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में रजत शर्मा के खिलाफ आरोपों को 'बिल्कुल झूठा' बताते हुए खारिज कर दिया. मंगलवार, 11 जून को इंडिया टीवी द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया कि हम दोहराते हैं कि श्री शर्मा ने कभी भी निजी या सार्वजनिक जीवन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. आपके द्वारा गैर-मौजूद और काल्पनिक बातों से निकाले गए निष्कर्ष अपने आप में मानहानिकारक हैं हम आगे कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. पोस्ट में कांग्रेस नेता रागिनी नायक, पवन खेड़ा और जयराम रमेश को टैग किया गया था. दरअसल, रागिनी नायक ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि रजत शर्मा ने लाइव डिबेट के दौरान उनके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था.
इंडिया टीवी ने कांग्रेस प्रवक्ता को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी:
Warning to @NayakRagini @Pawankhera @Jairam_Ramesh
I am writing to you on behalf of India’s most respected journalist and television presenter Mr. Rajat Sharma, who has been in this profession for more than four decades and has a very high degree of credibility and reputation.…
— India TV (@indiatvnews) June 11, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने रजत शर्मा पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का लगाया था आरोप
पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया !
इसमें @RajatSharmaLive On Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं !
मैंने Factcheck किया !
चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो)
पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा ?
कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा ? pic.twitter.com/0GrQgYIPrl
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) June 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

