देश

UP Election: पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी: PM नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पीएम मोदी ने कहा “पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी. अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी."

UP Election: पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी: PM नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

UP Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “मुझे पता है इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने 2 बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है. पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी. अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी."

आगे उन्होंने कहा कि "आप याद कीजिए 5 साल पहले माफियावादियों ने उत्तर प्रदेश का क्या हाल बना रखा था. व्यापारी को व्यापार करने में डर लगता था. लोग कहते थे कि दिया बरे घर जल्दी लौट आओ. हरदोई के लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों (विपक्ष) ने कट्टा और सत्ता को खुली छूट दी थी." उत्तर प्रदेश के हरदोई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).