यूपी के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, CM योगी ने किया रिसीव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे है. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा. उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा. कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी उत्तर प्रदेश पहुंच चुके है. उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिसीव किया.
PM @narendramodi landed in Lucknow for Antim Darshan of former UP CM and statesman Shri Kalyan Singh Ji. pic.twitter.com/NYsCwkfj5x
— PMO India (@PMOIndia) August 22, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

