देश

Bihar: पटना में CM नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 3-4 गाड़ियों के टूटे शीशे, यहां देखिए VIDEO

पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है, जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट हो गये हैं.

Bihar: पटना में CM नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 3-4 गाड़ियों के टूटे शीशे, यहां देखिए VIDEO

CM Nitish Kumar's Convoy Attacked: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफिले पर पथराव (Stone Pelting)हुआ है, जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट हो गये हैं. हालांकि इस दौरान सीएम काफिले में मौजूद नहीं थे. इस पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है.

घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पटना जिले के गौरीचक थाना के सोहगी गांव के हुई जहां उनके काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. इस कारकेड में सिर्फ सीएम सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे.

दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार बिहार जिले के गया जाने वाले हैं. वे वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम गया तो हेलीकॉप्टर से जाएंगे, लेकिन हेलीपैड से दूसरी जगहों पर पहुंचने के लिए उनके कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).