Lok Sabha Election 2024: बिहार की इन 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, दूसरे दलों से भी चल रही बात
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान किया है. ओवैसी ने बिहार की 11 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है.
लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान किया है. ओवैसी ने बिहार की 11 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. AIMIM बिहार की किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफरपुर और उजियारपुर सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी.
बिहार के किशनगंज में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद ने बाजी मारी थी. इतना ही नहीं, 2019 में बिहार में कांग्रेस सिर्फ इसी सीट पर चुनाव जीती थी.
किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, काराकाट, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर सीट पर AIMIM लड़ेगी लोकसभा चुनाव।
इन 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने बताया कि दूसरे दलों से भी उनकी बातचीत चल रही है।#AIMIM… pic.twitter.com/168dMi66Lx
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) March 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

