देश

Nitish Kumar Tongue Slip: 'हमारी इच्छा है नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्री बनें...', फिर फिसली बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जुबान (Watch Video)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई है. इस बार उन्होंने भरे सभा में प्रधानमंत्री मोदी को 'मुख्यमंत्री' बना दिया है. दरअसल, सीएम नीतीश पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में जनता को संबोधत कर रहे थे. इस बीच उनके बोल गड़बड़ा गए.

Nitish Kumar Tongue Slip: 'हमारी इच्छा है नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्री बनें...', फिर फिसली बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जुबान (Watch Video)
Nitish Kumar (Photo : X)

Nitish Kumar Tongue Slip: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई है. इस बार उन्होंने भरे सभा में प्रधानमंत्री मोदी को 'मुख्यमंत्री' बना दिया है. दरअसल, सीएम नीतीश पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में जनता को संबोधत कर रहे थे. इस बीच उनके बोल गड़बड़ा गए. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की विजय हो. हम पूरे देश में 400 सीटें जीतें और नरेंद्र मोदी जी फिर से मुख्यमंत्री बनें. इससे देश और बिहार का विकास होगा. हालांकि, जैसे ही उन्हें पता चलता है उनके मुंह से कुछ गलत निकल गया है, वह तुरंत बात को संभालने लगते हैं. सीएम नीतीश दोबारा कहते हैं अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और वह पहले से ज्यादा आगे बढ़ें.

'हमारी इच्छा है नरेंद्र मोदी देश के मुख्यमंत्री बनें...'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).