Jammu and Kashmir Election Results 2024: उमर अब्दुल्ला ने JKNC कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, चुनाव में जीत की जताई संभावना
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के उपाध्यक्ष और गंदेरबल व बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने अपने साथियों का हौसला बढ़ाया है.
Jammu and Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के उपाध्यक्ष और गंदेरबल व बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने अपने साथियों का हौसला बढ़ाया है. चुनावी नतीजों से पहले उमर अब्दुल्ला ने 'एक्स' पर लिखा, "आज के लिए मेरी सभी साथियों और सहयोगियों को शुभकामनाएं. हमने पूरी मेहनत से यह चुनाव लड़ा है और अब, इंशाअल्लाह, नतीजे भी हमारे पक्ष में होंगे." बता दें, जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. पूरे जम्मू और कश्मीर में 20 गिनती केंद्रों और जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.
उमर अब्दुल्ला ने JKNC कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
Here’s wishing all my colleagues and allies the very best of luck for today. We fought the good fight & now, InshaAllah, the results will reflect that.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 07:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

