देश

Bihar MLC Election: बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का हुआ बंटवारा, BJP 13 और नीतीश की पार्टी 11 सीट पर लड़ेगी चुनाव

बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जेडीयू (JDU) में चल रही खींचतान के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है.

Bihar MLC Election: बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का हुआ बंटवारा,  BJP 13 और नीतीश की पार्टी 11 सीट पर लड़ेगी चुनाव
बीजेपी (Photo Credits ANI)

Bihar MLC Election: बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जेडीयू (JDU) में चल रही खींचतान के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद कहा कि जेडीयू 11 सीटों पर और बीजेपी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी अपने कोटे से आरएलजेपी (पशुपति पारस) को एक सीट देने का फैसला लिया है. बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).