देश

सेना भर्ती पर 2 साल से लगी रोक आगे भी जारी रहेगी, युवाओं के लिए ये अच्छी खबर नहीं: मायावती

सेना भर्ती आयोजन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक अभी आगे लगातार जारी रहेगी, जो चिंता का विषय है.

सेना भर्ती पर 2 साल से लगी रोक आगे भी जारी रहेगी, युवाओं के लिए ये अच्छी खबर नहीं: मायावती
बसपा प्रमुख मायावती (Photo Credit : Twitter)

Indian Army Recruitment Rally 2022: सरकार ने संसद में कहा कि कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में भारतीय थल सेना में भर्ती प्रक्रिया (Sena Bharti) स्थगित हुई और इस पर कोई रोक नहीं लगायी गयी है. रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप कम हुआ है लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है.

सेना भर्ती आयोजन को लेकर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक अभी आगे लगातार जारी रहेगी. संसद में दी गई यह जानकारी निश्चय ही देश के नौजवानों, बेरोजगार परिवारों व खासकर सेना में भर्ती का जज़्बा रखने वाले परिश्रमी युवाओं के लिए अच्छी ख़बर नहीं है. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर सैन्य अफसर भी चिन्तित हैं, क्योंकि उनके अनुसार इस आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैलियों पर अनवरत पाबन्दी का बुरा प्रभाव सेना की तैयारियों पर नीचे तक पड़ेगा. अब जबकि कोरोना के हालात नार्मल हैं, केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय पुनर्विचार करे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).